पुलिस ने मारा छापा तो पलंग के नीचे छुप गईं
Bhaskar news Monday, October 12, 2009 06:16 [IST]  

Arrested girlsजबलपुर. महिला थाना व मदन महल पुलिस की टीम ने दोपहर में आमनपुर, कुलियाना स्थित पीटर जैकब के घर पर छापा मारा। वहां से एक महिला व पांच युवतियों को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में हड़कम्प की स्थिति रही। मदन महल थाना प्रभारी जयंत टेंभरे के अनुसार थाने में सूचना मिली कि आमनपुर निवासी 63 वर्षीय पीटर जैकब के घर पर कुछ युवतियां मौजूद हैं, जो अनैतिक देह व्यापार में लिप्त हैं।

इसी आधार पर महिला थाना प्रभारी सुरेखा परमार केसाथ थाने की टीम ने संयुक्त रूप से पीटर के घर पर छापा मारा। वहां पीटर की पत्नी 60 वर्षीय रूबीना, लीला जैकब व उसकी बिलासपुर निवासी रिश्तेदार जुलेखा के साथ ग्वारीघाट निवासी युवती मोनू यादव, बड़ा पत्थर रांझी निवासी पूजा साहू मछली मार्केट, महानद्दा निवासी 23 वर्षीय रोशनी ठाकुर को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। चूंकि मौके पर देह व्यापार जैसी कोई बात सामने नहीं आई, इसलिए सभी महिलाओं के विरुद्ध धारा 109 के तहत कार्रवाई की गई। मामले को लेकर शाम तक महिला थाना व मदन महल थाने में गहमागहमी बनी रही।

पलंग के नीचे जा छुपींबताया गया है कि पुलिस ने जब पीटर के घर पर दबिश दी तो महिलाएं पलंग के नीचे जा घुसीं। कुछ तो बाथरूम में छुप गईं। उन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों का खासा मजमा लग गया था। श्री टेंभरे ने बताया कि मौके पर पीटर के कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया है।

तीन पत्ती चौक में दो मिलीं महिला थाना पुलिस ने रात में दबिश देकर तीन पत्ती चौराहे के समीप भी दो महिलाओं को संदिग्ध हालत में रिक्शे पर घूमते पकड़ा। उनके साथ गणोश झारिया नामक व्यक्ति को पकड़ा गया। थाना प्रभारी श्रीमती परमार के अनुसार सूचना यह मिली थी कि आरोपी गणोश के साथ मौजूद महिलाएं देह व्यापार में लिप्त हैं और वे किसी की तलाश में घूम रही हैं लेकिन मौके पर उनके साथ गणोश ही मिल पाया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: