जबलपुर। शहर की सैनिक सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के चलते अपने परिवार के 6 लोगों को कुल्हाड़ी मार मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का अपने पडोसियों के साथ घर के बाहर बनी नाली को लेकर विवाद था। मामूली विवाद से गुस्साए इस व्यक्ति ने हाथ में कुल्हाड़ी ली और परिवार का जो भी व्यक्ति सामने आया उसे मारने लगा। इस घटना के दौरान उसका एक पड़ोसी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।