ग्वालियर। जूनियर की नरबलि के मामले में डीआरडीई ने आरोपी वैज्ञानिक कामेश्वर राव मानसिक तौर पर बीमार बताया है। कल तक डीआरडीई की ओर से कोई भी इस पर टिप्पणी करने को तैयार नहीं था यहां तक की ये लोग नरबलि के मामले से इंकार कर रहे थे। डीआरडीई के जूनियर वैज्ञानिक ने अपने साथी वैज्ञानिक पर आरोप लगाया था कि उसके सीनियर ने उसकी बली देने की कोशिश की है।
रक्षा अनुसंधान विकास संगठन ने अब इस मामले में तीन सदस्यी समिति बनाकर 3 सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। 6 अक्टूबर की रात को कामेश्वर राव ने जूनियर वैज्ञानिक को अपने घर बुलाया था और वहीं रात को उसकी बलि देने की कोशिश की।फिलहाल इस केस की गुत्थी उलझती जा रही है, पुलिस को शक है कि अगर बलि की घटना 6 अक्टूबर की है तो पुलिस में रिपोर्ट 10 अक्टूबर को क्यों लिखाई गई।
संबंधित खबरें
* जूनियर वैज्ञानिक बलि प्रयास: बनाई जांच समिति
* वैज्ञानिक ने सीनियर पर लगाया बलि लेने का आरोप
* बलि से बचा वैज्ञानिक
* छुरा देखकर था बलि देने का शक