पटना. बिहार के एक वकील ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन पर ‘अमिताभ चालीसा’ के रूप में अनूठा तोहफा दिया है। चालीसा में अमिताभ और उनके चार दशकों के फिल्मी कॅरियर की उपलब्धियों का जिक्र है। अमिताभ ने रविवार को अपना 67वां जन्मदिन मनाया था।
आरा निवासी शरद कुमार खुद को सुपरस्टार का बड़ा प्रशसंक मानते हैं। उन्होंने बताया कि चालीसा लिखने में उन्हें तीन माह लगे। सिंह ने कहा, ‘बिहार के भोजपुर जिले के एक छोटे से कस्बे का निवासी होने के कारण मैं अमिताभ से कभी नहीं मिला। फिर भी मैं उनका प्रशंसक हूं।’ अमिताभ अकेले शख्स नहीं हैं, जिन पर चालीसा लिखी गई है। इससे पहले आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनके प्रशंसक चालीसा लिख चुके हैं।