Ganga Nagar
छूट और उपहार ने बढ़ाई वाहनों की बिक्री
Bhaskar News Tuesday, October 13, 2009 00:58 [IST]  

हनुमानगढ़. त्योहारी सीजन में वाहनों के बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। टू व फोर व्हीलरों की बिक्री परवान पर है।



मुख्यालय स्थित मोटरसाइकिल, कार, जीप व ट्रैक्टर की एजेंसियों पर दिन भर रौनक लगी रहती है। एजेंसी संचालकों ने भी लोगों की डिमांड के अनुसार वाहनों के नए-नए मॉडल मंगवा लिए हैं।



इस बार टू व फोर व्हीलरों की बिक्री बराबर हो रही है। कंपनियां मोटरसाइकिल व कारों की खरीद पर विभिन्न प्रकार की स्कीम दे रही हैं। स्कीम का लाभ उठाने के लिए हर कोई बेताब है। मोटरसाइकिल व कारों पर रेंज के हिसाब से नकद छूट दी जा रही है। मोटरसाइकिलों की खरीद पर डेढ़ से दो हजार रुपए व कार-जीप की खरीद पर 14 से 22 हजार रुपए तक की छूट दी जा रही है।



बाजार में मोटरसाइकिल व कार के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। हीरो होंडा, बजाज व टीवीएस कंपनियों के मोटरसाइकिल सर्वाधिक बिक रहे हैं। बजाज कंपनी सभी मॉडलों पर नकद छूट दे रही है। बाजार में कार व जीप की मार्केट भी अच्छी है। ऑल्टो, जैन, वेगनार, बोलेरो, स्कार्पियो, पिकअप, सेंट्रों व वैरना कार व मेजर जीप की अच्छी सेल हो रही है।



मारुति सुजुकी कंपनी द्वारा ऑल्टो कार की खरीद पर 14 हजार रुपए, मारुति 800 पर 20 हजार रुपए व वेगनार कार की खरीद पर ग्राहकों को 22 हजार रुपए की छूट दी जा रही है। छूट का लाभ उठाने के लिए खरीदारी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। अच्छी सेल से एजेंसियों के डीलरों में भी उत्साह है। एजेंसी के डीलरों के अनुसार प्रतिवर्ष वाहनों की सेल बढ़ रही है। गत वर्ष दीपावली पर दुपहिया वाहनों की अपेक्षा फोर व्हीलरों की बिक्री अधिक हुई थी। इस बार टू व्हीलर व फोर व्हीलर की बिक्री बराबर हो रही है।




शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान: लोग वाहनों की खरीद शुभ मुहूर्त पर कर रहे हैं। जीप, कार, मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों की खरीद मुहूर्त के मुताबिक ही कर रहे हैं। सोमवार को लोगों ने पुष्य नक्षत्र के अनुसार समय देखकर वाहन खरीदे। कई लोगों ने अभी से गाड़ियों की बुकिंग करवा ली है। वे मुहूर्त के मुताबिक बाद में गाड़ी की खरीद करेंगे।




किसानों का रुझान ट्रैक्टरों की खरीद के प्रति बढ़ा: किसान वर्ग का रुझान ट्रैक्टरों की खरीद के प्रति अधिक है। न्यू हॉलेंड, जोंडियर व महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टरों की सेल सर्वाधिक हो रही है। इनमें उच्च क्वालिटी के कलपुर्जे लगे हुए हैं व डीजल की खपत भी कम है। न्यू हॉलेंड व जोंडियर कंपनी द्वारा ट्रैक्टरों की खरीद पर किसानों को स्कीम दी जा रही है। जोंडियर कंपनी द्वारा जीरो प्रतिशत पर फाइनेंस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

महिंद्रा का राजपूतना ऑफर:
महिंद्रा कंपनी द्वारा ग्राहकों को राजपूतना ऑफर की सौगात दी जा रही है। इसके तहत पिकअप की खरीद पर 20 हजार 750 रुपए, बोलेरो की खरीद पर 16 से 20 व मेजर जीप की खरीद पर सर्वाधिक छूट दी जा रही है। विशेष ऑफर के दृष्टिगत इनकी सेल बढ़कर दो गुना हो गई है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: