अनूपगढ़ . किसान मजदूर व्यापारी संघर्ष समिति द्वारा आईजीएनपी के प्रथम चरण में सिंचाई पानी की मांग को लेकर सोमवार को बाजार बंद पूर्ण सफल रहा।
धान मंडी पूरे दिन बंद रहने से कोई कारोबार नहीं हुआ। चिकित्सा सेवाएं, दूध व सब्जी व्यापारी बंद में शामिल नहीं हुए। इस दौरान संघर्ष समिति ने जुलूस निकाला। किसानों ने तहसील कार्यालय जाकर तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन दिया।
इस मौके पर डीवाईएफआई तहसील सचिव राकेश महला, माकपा तहसील कमेटी सदस्य राजेंद्र चलाना, वेयर हाऊस प्रधान प्रेम कुमार, रेलवे मजदूर यूनियन प्रधान गुरनामसिंह, एसएफआई तहसील सचिव अशविन्द्र मांझू, पीराराम, टेंपो यूनियन प्रधान अशोक कुमार, मिस्त्री यूनियन प्रधान राजेंद्र कुमार व ग्राम पंचायत छ: पी के उप संरपच बूटासिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।