श्रीगंगानगर . किसानों को दीपावली का तोहफा देते हुए दी गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक ने दीर्घ अवधि ऋण पर ब्याज की दर 11 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत करने की घोषणा की है।
नई दरें १३ अक्टूबर से लागू हो जाएंगी। संचालक मंडल की सोमवार को अध्यक्ष गुरवीरसिंह गिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्याज दर में कमी करने सहित किसानों और कर्मचारियों के हित के कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शाखा प्रबंधकों की वित्तीय शक्तियों में बढ़ोतरी की गई। बैंक द्वारा अब किसानों को लंबी अवधि के लिए दिए जाने वाले ऋण पर 7 प्रतिशत ब्याज वसूल किया जाएगा।
पूर्व में यह दर 11 प्रतिशत थी। यह दर तीन लाख रुपए के ऋण तक ही स्वीकृत होगी। इससे अधिक ऋण पर व्यावसायिक ब्याज दर ही लागू होगी। यह राशि किसान कृषक मित्र योजना के तहत साख सीमा के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे। इस योजना के तहत बैंक को तीन प्रतिशत ब्याज की भरपाई राज्य सरकार करेगी। एक प्रतिशत ब्याज की कमी बैंक की ओर से की गई है।
बैंक ने सितंबर माह में भी साख सीमा पर ब्याज दर में एक प्रतिशत की कमी कर 11 प्रतिशत की थी।
संचालक मंडल ने शाखा प्रबंधकों को कृषक मित्र योजना के तहत तीन लाख रुपए की साख सीमा अपने स्तर पर ही स्वीकृत करने की शक्तियां प्रदान कर दी हैं। शाखा प्रबंधक अब सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू योजनाओं के अंतर्गत घरेलू आवश्यकताओं के लिए एक लाख रुपए तक का ऋण भी अपने स्तर पर स्वीकृत कर सकेंगे। इससे पूर्व ५क् हजार रुपए से अधिक राशि के किसी भी ऋण की स्वीकृति प्रधान कार्यालय से लेनी होती थी।
बैठक में संचालक मंडल उपाध्यक्ष परविंद्रसिंह, सदस्य लखबीरसिंह, राजू हेयर, संजय सहारण, गुरलालसिंह बराड़, मुंसब खां, और कुननराम तथा बैंक और नाबार्ड के अधिकारी उपस्थित थे।
कर्मचारियों के बोनस में वृद्धि
संचालक मंडल ने बैंक कर्मचारियों के दीपावली बोनस में भी १२क्क् रुपए की बढ़ोतरी को स्वीकृति दे दी। रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) के निर्देश पर इस वर्ष कर्मचारियों को बोनस के रूप में ८४क्क् रुपए दिए जाएंगे। गत वर्ष यह राशि 7200 रुपए थी।