लुधियाना. गुरुनानक देव स्टेडियम में आयोजित इंटर स्कूल जोनल एथलेटिक चैंपियनशिप में भारतीय विद्या मंदिर स्कूल ऊधम सिंह नगर ने बेहतर प्रदर्शन कर सबको पछाड़ दिया। स्कूल की टीम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान 800 मीटर अंडर—19 लड़कियों में गंगा गौतम, 800 मीटर लड़कियों अंडर—17 में नवनीत कौर, 800 मीटर अंडर—19 लड़कों में मनवीर सिंह, 800 मीटर अंडर—17 में माखन, 600 मीटर लड़के अंडर—14 दीपांशु पराशर, 600 मीटर अंडर—14 लड़कियों में अभीती शर्मा, 100 मीटर लड़कियों अंडर—19 में दीपिका, ट्रिपल जंप अंडर—17 लड़कों में निखिल बांसल, ट्रिपल जंप अंडर—19 लड़कों में अरपिंदर सिंह, ट्रिपल जंप अंडर—17 लड़कियों में प्रतिमा, 5 हजार मीटर वॉक लड़कों में गुरविंदर सिंह, ऊंची छलांग अंडर—14 लड़कों में अनिल, ऊंची छलांग लड़कियों अंडर—14 में दीपिका, 100 मीटर अंडर—19 लड़कों में राज, 100 मीटर अंडर—17 में मोहित घई, 100 मीटर अंडर—14 में अनिल पासवान, शॉटपुट अंडर—14 लड़कियों में मलिका, अंडर—17 लड़के शॉटपुट में बरमिंदर सिंह, शॉटपुट अंडर—14 लड़कों में अनिल पासवान, 400 मीटर अंडर—19 लड़कों में राजा विनय पाल सिंह व 400 मीटर लड़कियों अंडर—19 में दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।