हाल ही में दिल्ली के अशोका होटल में इटली की जानी-मानी ब्यूटी एंड हेअर प्रोडक्ट कंपनी ‘एल्फापर्फ’ ने अपनी नई हेअर कलर रेंज प्रस्तुत की। नई रेंज में कंपनी ने 174 शेड्स वाला हेअर कलर शेड कार्ड लॉन्च किया। इस मौके पर हेअर फैशन शो भी प्रस्तुत किया गया जिसमें मॉडल्स ने अंतरराष्ट्रीय हेअर कट ट्रेंड्स और स्टाइल पेश किए।
दो रंगों से मिला हेअर स्टाइल जिसमें गहरा पीला और लाइट पीले का काले बालों के साथ मेल, गहरे लाल और हलके लाल रंग का काले बालों के साथ मेल खाता हेअर कलर स्टाइल शो में आकर्षण का केंद्र रहा। इन दिनों छोटा हेअर कट अंतरराष्ट्रीय फैशन ट्रेंड बना चुका है। छोटे हेअर कट के साथ यदि आप अपने मन पसंद रंगों से बालों को रंगें तो अंतरराष्ट्रीय फैशन ट्रेंड के साथ कदमताल करते हुए आत्मविश्वास से भर जाएंगे। हेअर शो से पहले एल्फापर्फ ने एक लाइव हेअर कट डेमो भी पेश किया।