Pali
22 किसानों पर मुकदमा
Bhaskar News Tuesday, October 13, 2009 01:20 [IST]  

पाली . जल संसाधन विभाग जवाई खंड ने जवाई बांध के चमंेट एरिया में अवैध रूप से कुएं खुदवाकर बांध का पानी से अपने आवंटित शुदा खेत में अवैध रूप से सिचांई करने का मामला उजागर किया है।



विभागीय अधिकारियों ने ऐसे 22 कुएं पकड़कर आरोपियों के खिलाफ नाणा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।



इधर, इस घटना के बाद गिरफ्तारी के भय से भूमिगत हो गए हैं। पुलिस के अनुसार जवाई बांध के भराव क्षेत्र में बाली विधानसभा के दूदनी, रघुनाथपुरा समेत अन्य गांवांे के कि सानों को फसल बुवाई करने के लिए जल संसाधन विभाग ने तीन साल के लिए जमीन आवंटित कर रखी है। आवंटन की शर्तो के अनुसार साफ तौर पर जवाई बांध के पानी से सिंचाई करने पर रोक है।



इस साल बरसात कम होने तथा जवाई बांध में पेयजल के लिए ही पानी आरक्षित रखने को लेकर कई किसानों ने अपने खेतों में चोरी—छुपे कुएं खुदवाकर बांध के पानी से सिंचाई करने लग गए थे। इस बारे में शिकायत मिलने पर जवाई खंड के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार रस्तोगी ने मौका मुआयना कर ऐसे 22 कुओं को चिह्न्ति किया है।




इनके खिलाफ मुकदमा :
जल संसाधन विभाग ने ऐसे 22 लोगों को चिह्ति कर उनके खिलाफ अवैध रूप से जवाई बांध का पानी चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया है।




पुलिस के अनुसार वरदाराम पुत्र रताराम कुम्हार, हरिसिंह पुत्र धुलसिंह राजपूत, सवाईसिंह पुत्र धूल¨सह राजपूत, सवाईसिंह पुत्र धूलसिंह राजपूत, विजयसिंह पुत्र धूलसिंह राजपूत,भगाराम पुत्र छोगाराम कीर, सांकलाराम पुत्र गलबाराम कीर, भगाराम पुत्र कीकाराम कीर, छगनलाल पुत्र पूराराम कीर, तोलाराम पुत्र शेराराम कीर, नारायण पुत्र भगाराम कीर, हीराराम पुत्र भीकाराम कीर, मोहनलाल पुत्र मांगीलाल कीर, नारायण पुत्र खीमाराम कीर,घीसाराम पुत्र रामाराम कीर, देवाराम पुत्र छोगाराम कीर,ीांवरा पुत्र अन्नाराम कीर, चंदू पुत्र अन्नाराम कीर,शंकर पुत्र पूराराम कीर, बदाराम पुत्र पूराराम कीर तथा तोलाराम पुत्र कसनाराम कीर के खिलाफ मामला दर्ज कर मौका मुआयना किया है।



कइयों ने लगा दिए कुएं पर इंजन



कई लोगों ने तो अपने खेतों में फसलों को पानी देने के लिए कुएं खुदवाने के बाद पानी खींचने के लिए डीजलचलित इंजन भी लगा दिए थे। पुलिस का कहना है कि इस बारे में पुलिस दल के मौके पर पहुंचने की जानकाीर के बाद इन लोगों ने वहां से अपने इंजनों को वहां से हटा दिया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: