समृद्धि के लिए घर में हो श्रीयंत्र
दीपावली पर स्थापित करें स्फटिक का ‘श्रीयंत्र’। इससे समृद्धि आती है।
1. स्फटिक का श्रीयंत्र अध्यात्म जगत में रत्नगर्भा लक्ष्मी यंत्र के नाम से विख्यात है। श्रीयंत्र को अष्ठ लक्ष्मी श्रीयंत्र के रूप में भी जाना जाता है। 2. 16 शक्तियों, 64 योगिनियों और नव दुर्गा की शक्ति स्फटिक श्रीयंत्र में निहित है। अभिमंत्रित किया हुआ श्रीयंत्र ही शुभ फलदायी माना जाता है। इसे लक्ष्मी पूजन पंचामृत से स्नान कराकर स्थापित करके मां लक्ष्मी की अराधना करनी चाहिए। इसे पूर्ण प्रतिष्ठा से स्थापित करें। 3. इस यंत्र को स्थापित करने से मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में उन्नति,धन, रोजगार, व्यापार में वृद्धि, सुख, सौभाग्य, निरोगिता, कर्ज से मुक्ति, सुपुत्र प्राप्ति आदि की इच्छाएं पूरी होती हैं। ये कामधेनु की तरह फल देने वाला और कल्पवृक्ष की तरह मनोकामना पूर्ण करने वाला माना गया है। —कृष्ण सिंह दहिया, एस्ट्रोलॉजर










