सुमेरपुर . फिल्म अभिनेता सलमान खान दीपावली पर्व के बाद 19 अक्टूबर को सुमेरपुर में रोड शो करेंगे।
नगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रजनीश शर्मा ने बताया कि इस मौके खान रक्तदाताओं को सम्मानित भी करेंगे। शर्मा ने बताया कि 13 से 17 अक्टूबर तक भगवान महावीर चिकित्सालय में रक्तदान कार्यक्रम होगा। यह आयोजन मुंबई की सामाजिक संस्था के तत्वावधान मंे रखा गया है।
इस अवधि में रक्तदान करने वालों को खान शिक्षाक्रांति रंगमंच मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति देकर सम्मानित करेंगे।