National
अब दूरदर्शन पर दिखेगा सामजिक रियल्टी शो
डॉन सेबेस्टियन Tuesday, October 13, 2009 03:06 [IST]  

Doordarshan तिरुवनंतपुरम. निजी टीवी चैनलों में अगर शादी और बच्चे पालने से जुड़े रियलिटी शो प्रसारित हो सकते हैं तो फिर दूरदर्शन पर जल संरक्षण पर ऐसा शो क्यों नहीं प्रसारित हो सकता? इस सवाल के जवाब में केरल दूरदर्शन ने स्थानीय निकायों और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ इमेजिंग टेक्नोलॉजी (सी-डिट) के साथ मिलकर अपनी तरह का पहला ‘सामाजिक रियलिटी शो’ का निर्माण शुरू कर दिया है।



इस रियलिटी शो के प्रतिभागी पंचायत व स्थानीय निकाय होंगे। शो में सभी को अपने क्षेत्र में पानी और मिट्टी के संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन आदि क्षेत्रों में किए गए कार्र्यो को दिखाना होगा।



सी-डिट के उप निदेशक के. मोहन कुमार ने कहा कि यह रियलिटी शो न सिर्फ उनके लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। कुमार के अनुसार, ‘ग्रीन केरल एक्सप्रेस’ नाम का यह रियलिटी शो फरवरी 2010 से केरल में प्रसारित होगा।



राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव से पहले सात माह तक इसकी 100 कड़ियों में पंचायतों, नगर-पालिकाओं और नगर निगमों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों को दिखाया जाएगा। हर एपीसोड के बाद दर्शकों की राय एसएमएस/ईमेल के जरिए मालूम की जाएगी। शो के लिए समाज विज्ञान, राजनीति, संस्कृति के क्षेत्र से एक-एक शख्सियत को जज बनाया जाएगा। इनके अलावा दो मेहमान जज भी होंगे।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: