Kota
‘ग्लोबल लेवल का बनाएंगे यूनिवर्सिटी का कोर्स’
Bhaskar News Tuesday, October 13, 2009 03:39 [IST]  

कोटा. यूनिवर्सिटी में संचालित विभिन्न कोर्सेज का सिलेबस ग्लोबल लेवल का तैयार किया जाएगा।



जिससे न केवल स्टूडेंट आकर्षित हों, बल्कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके। इसके लिए विभिन्न नए कोर्सेज और उनकी संभावनाओं को भी तलाश जाएगा।



कोटा यूनिवर्सिटी के नवनियुक्त कुलपति बृजमोहन शर्मा ने भास्कर से चर्चा के दौरान यूनिवर्सिटी के विकास के लिए अपनी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी संस्था के विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी है। यूनिवर्सिटी में मैनपावर, फैकल्टी और लाइब्रेरी की कमी है। उनका उद्देश्य होगा कि वे इन सभी जरूरतों को समय पर पूरा करें।



स्टाफ की कमी से यूजीसी से मिलने वाली ग्रांट से भी वंचित होना पड़ रहा है। इससे विकास के अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसी क्रम में विभिन्न विषयों के सिलेबस को ग्लोबल लेवल का बनाया जाएगा। जिससे छात्रों की पढ़ाई उनके विकास में सहयोग कर सके। स्थानीय जरूरतों और रुचि को देखते हुए नए कोर्सेज की संभावनाओं को भी तलाशा जाएगा।




बीए में आर्मी सब्जेक्ट और आईएएस एवं पीसीएस की कोचिंग के लिए कक्षाएं शुरू करने की भी योजना है और शीघ्र ही इसे मूर्त रूप देने की कोशिश की जाएगी।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: