Alwar
सामाजिक अंकेक्षण का अगला पड़ाव अलवर
Bhaskar News Tuesday, October 13, 2009 04:03 [IST]  

अलवर/भीलवाड़ा. नरेगा कार्यो का विशेष सामाजिक अंकेक्षण अलवर में कराया जाएगा।



कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद जितेंद्र सिंह ने भीलवाड़ा में प्रयोग के बाद अगला सामाजिक अंकेक्षण अलवर में कराने की पेशकश की जिसे स्वीकार कर लिया गया है। सांसद ने कहा पूरे राज्य में सामाजिक अंकेक्षण की आवाज उठने लगी है। सांसद सिंह भीलवाड़ा में नरेगा के विशेष सामाजिक अंकेक्षण के समापन समारोह में भाग लेने गए थे।



सामाजिक अंकेक्षण के समापन सत्र में सांसद जितेंद्र सिंह के निमंत्रण के बाद सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में अलवर के नरेगा कार्यो तक इस मशाल को पहुंचाने का संकल्प लिया। देश भर से आए 24 सौ से अधिक लोग सोमवार को समापन सत्र के बाद अपने-अपने घरों को लौट गए।



सिंह का मानना है कि नरेगा में सबसे बड़ी परेशानी जागरूकता की कमी है। फिर भी सामाजिक अंकेक्षण से अब माहौल बदल रहा है। सरकार की मंशा अंकेक्षण से किसी को भयभीत करना नहीं बल्कि सिस्टम को साफ करना है। इसे आगे बढ़कर अपनाने में हिम्मत दिखानी होती है।



यह हिम्मत सरकार ने उठाई। केंद्र की यूपीए और राज्य दोनों सरकारों के कृत संकल्प से एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी। सिंह ने कहा कि अब पूरे राज्य में अंकेक्षण होना चाहिए।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: