अलवर. आयकर विभाग ने सोमवार को शहर में दो ज्वैलर्स के पांच ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई की है।
अलवर शहर में एक ज्वैलर्स के तीन ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई की गई। इनमें दो बजाजा बाजार तथा एक जय कॉम्प्लेक्स में है। इसी तरह बजाजा बाजार में ही दूसरे ज्वैलर्स के दो शोरूम पर आयकर विभाग ने सर्वे शुरू किया।
यह सर्वे स्थानीय आयकर अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। मुख्य आयकर आयुक्त बीएस ढिल्लो के निर्देश पर आयकर आयुक्त देवेन्द्र शंकर ने दोनों ज्वैलर्स के यहां सर्वे की कार्रवाई के लिए पांच टीमें बनाई। दोपहर बाद टीमों ने एक साथ ज्वैलर्स के ठिकानों पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।
इन व्यवसायियों के ठिकानों पर मिले स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक सहित अन्य कागजात कब्जे में ले लिए हैं। आयकर अधिकारी कम्प्युटर व लेपटॉप की जांच कर रहे हैं।