Udaipur
मेवाड़ में गरमाया राजनीतिक माहौल
Bhaskar News Tuesday, October 13, 2009 04:21 [IST]  

उदयपुर/सराड़ा/सलूंबर. सलूंबर विधानसभा उपचुनाव के तहत सोमवार को कांग्रेस पर्यवेक्षकों के सामने पार्टी टिकट के लिए 28 कांग्रेसजनों ने दावेदारी पेश की। सराड़ा ब्लॉक के चावंड स्थितचामुंडामाता मंदिर में हुई बैठक में सराड़ा ब्लॉक के चौदह जनों ने और फिर सलूंबर में बांसवाड़ा रोड स्थित महेश वाटिका में भी 14 दावेदारों ने समर्थकों के साथ दावेदारी जताई।




बैठक में पर्यवेक्षक जनजाति मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीया तथा पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा ने शुरुआत में ही कार्यकर्ताओं को शक्ति प्रदर्शन नहीं करने की हिदायत दे दी थी। बावजूद इसके दावेदारों को अलग—अलग बुलाने से गुटबाजी स्पष्ट दिखी। जनजाति मंत्री मालवीया ने उम्मीदवारों को एकजुटता का परिचय देते हुए हाईकमान के फैसले की पालना करने की सीख दी।



सराड़ा के दावेदार : प्रधान रेशमा मीणा, पूर्व प्रधान व जिला परिषद सदस्य नरेंद्र खराड़ी, उदयलाल मीणा, खरबर की भूरीबाई, उदयपुर की प्रेमलता मीणा, सिंघटवाड़ा के मोहन खराड़ी, ईंटाली के लालसिंह, पाड़ला के देवेंद्र मीणा, जावरमाइंस के लक्ष्मणसिंह, सदकड़ी के विजयराम कलासुआ, नेवातलाई के लक्ष्मीचंद मीणा, परसाद के बसंतीलाल मीणा, पाराई के पूनमचंद मीणा, उदयपुर की शारदा रोत ने दावेदारी रखी।




फिर शर्मा व प्रभारी मंत्री मालवीया सासंद रघुवीर मीणा के साथ सोमवार दोपहर ढाई बजे सलूंबर मुख्यालय पहुंचे। बांसवाड़ा रोड स्थित महेश वाटिका में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से नारे लगाते हुए दोनों का स्वागत किया। मालवीया ने कहा कि हमारी रिपोर्ट पर अंतिम फैसला प्रदेश कार्यकारिणी करेगी। वरिष्ठ नेता परमानंद मेहता ने इस बार सलूंबर ब्लॉक को प्रतिनिधित्व देने की मांग रखी।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: