Udaipur
फर्जी डाक्टरों के खिलाफ अभियान चलेगा
Bhaskar News Tuesday, October 13, 2009 04:23 [IST]  

उदयपुर. जिले में फर्जी डिग्री तथा अनाधिकृत रूप से क्लिनिक संचालित कर रहे झोलाछाप चिकित्सकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश सोमवार को जिला कलेक्टर आनंद कुमार ने सभी उपखंड अधिकारियों को दिए हैं। उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे टीमें गठित कर इन फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करें व उनके विरोध में विशेष अभियान चलाएं। उल्लेखनीय है कि हाल ही कुराबड़ में फर्जी चिकित्सक द्वारा उपचार किए जाने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।




हर रोज देनी होगी जानकारी : कलेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि जिले में कई स्थानों पर फर्जी चिकित्सकों द्वारा अनाधिकृत रूप से चिकित्सा उपचार किए जाने की जानकारी मिली है। इन फर्जी चिकित्सकों पर अंकुश लगाने के लिए सभी उपखंड अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने सूत्रों से ऐसे चिकित्सकों की जानकारी प्राप्त कर उनके विरुद्ध विशेष अभियान चलाएं।



कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान से संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त चिकित्सा, जन प्रतिनिधि एवं संबंधित थाने के पुलिस अधिकारी का संयुक्त दल गठित कर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने अभियान की प्रगति रिपोर्ट से हर रोज अवगत करवाने के निर्देश भी दिए हैं।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: