उदयपुर . खरीदारी के महायोग पुष्य नक्षत्र पर हुई ग्राहकी से सोमवार को बाजार चमक उठे।
प्रदेश के सभी शहरों में इस अबूझ मुहूर्त पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। दिनभर वाहन, रत्नाभूषण, प्रोपर्टी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और बही खाते खरीदने वालों की बाजारों में भीड़ रही।
ग्राहकी से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने राज्य में कारोबार 350 करोड़ रुपए के पार जाने का अनुमान व्यक्त किया। इस मौके पर मेवाड़-वागड़ में 50 से 60 करोड़ और उदयपुर शहर में तीस से चालीस करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। राजधानी जयपुर में करीब 125 से 150 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।
पुष्य नक्षत्र पर सुबह से ही वाहन और इलेक्ट्रॉनिक आइटम विक्रेताओं के यहां ग्राहकों की भीड़ लगने लगी थी। दोपहर होते होते ज्वैलरी, कपड़ा, बर्तन, बही खाते, फर्नीचर और अन्य आइटमों की दुकानों पर भी ग्राहकों का तांता लग गया।
बिक्री का दौर देर रात तक जारी रहा।
ऑटोमोबाइल वर्ग मंे सोमवार को कारों और दुपहिया वाहनों की अच्छी बिक्री रही। जीएम कंपनी के डीलर ट्रायम्फ मोटर्स के सांई गिरधर के अनुसार पुष्य नक्षत्र के योग पर वाहनांे की बिक्री मंे नया उत्साह देखने को मिला। सोमवार को ही पूरे प्रदेश में 35 से 40 करोड़ रुपए का कारोबार ऑटोमोबाइल मार्केट में होने का अनुमान है।
इस बार दिवाली के दिन भी वाहनों की डिलीवरी लेने के लिए लोगांे ने सोमवार को बुकिंग करवाईा। कुटोंस के राज्य के वितरक राजेश अग्रवाल ने बताया कि बाजार मंे कपड़ों की खरीदारी में तेजी आई है। कंपनियों की ओर से जारी योजनाओं ने भी इसमंे बढ़ावा दिया है। कारोबारियों की राय में रेडीमेड और होम फर्निशिंग के वर्ग में जमकर खरीदारी हो रही है। सोमवार को इस वर्ग मंे लगभग 20 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार हुआ।
शहरी व ग्रामीण इलाकों में भी जोरदार बिक्री : सोमवार को प्रदेश के ग्रामीण और शहरी, दोनांे क्षेत्रों से इलैक्ट्रानिक्स उत्पादों की जोरदार बिक्री के समाचार मिले। ग्रामीण इलाकों में स्लिम टीवी और शहरी में एलसीडी टीवी की विशेष मांग रही। राजस्थान इलैक्ट्रानिक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के भगवान गुप्ता और निर्मल जैन के अनुसार पूरे प्रदेशभर में लगभग 70 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।
प्रॉपर्टी मार्केट में दिखा नया उत्साह : प्रॉपर्टी बाजार मंे भी सोमवार को विशेष उत्साह देखा गया। रियल एस्टेट डवलपर राजेंद्र केडिया के अनुसार ग्राहकों के रुझान ने बाजार के अनुमानों को बदल कर रखा दिया है। अकेले सोमवार को ही पूरे राज्य मंे 100 करोड़ रुपए का अनुमानित कारोबार हुआ।
गणोश मंदिरों में वाहनों की पूजा कराने वालों का तांता : वाहनों की बिक्री सुबह से ही प्रारंभ हो गई थी और वाहन खरीदार पूजा के लिए सीधे गणोश मंदिरों में पहुंच रहे थे। इस कारण शहर के मोती डूंगरी गणोश मंदिर, नहर के गणोश मंदिर, गढ़ गणोश मंदिर सहित सभी गणोश मंदिरों मे वाहनों की पूजा कराने वालों की दिनभर भीड़ रही।
ज्वैलर्स के यहां दिनभर भीड़
ज्वैलरी की दुकानों में दिनभर भीड़ रही। सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक गणोश डागलिया नें बताया कि त्यौहार पर नए गहनों के प्रति ग्राहकों का आकर्षण बढ़ा है। कारोबारियों के अनुसार पुष्य नक्षत्र पर उदयपुर में साढ़े बारह करोड़ और प्रदेश में 50 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।