Bikaner
350 करोड़ का रहा महायोग
नगर संवाददाता Tuesday, October 13, 2009 04:28 [IST]  

जयपुर/बीकानेर. खरीदारी के महायोग पुष्य नक्षत्र पर हुई ग्राहकी से सोमवार को बाजार चमक उठे। बीकानेर सहित प्रदेश के सभी शहरों में इस अबूझ मुहूर्त पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस मौके पर दिनभर वाहन, रत्नाभूषण, प्रॉपर्टी, गारमेंट, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और बही खाते खरीदने वालों की बाजारों में भीड़ रही। अच्छी ग्राहकी से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने राज्य में कारोबार 350 करोड़ रुपए के पार जाने का अनुमान व्यक्त किया। इस मौके पर राजधानी में करीब 125 से 150 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।



पुष्य नक्षत्र पर सुबह से ही वाहन और इलेक्ट्रॉनिक आइटम विक्रेताओं के यहां ग्राहकों की भीड़ लगने लगी थी। दोपहर होते-होते ज्वैलरी, कपड़ा, बर्तन, बही खाते, फर्नीचर और अन्य आइटमों की दुकानों पर भी ग्राहकों का तांता लग गया। बिक्री का दौर देर रात तक जारी रहा। ऑटोमोबाइल वर्ग मंे सोमवार को कारों और दुपहिया वाहनों की अच्छी बिक्री रही।



जीएम कंपनी के डीलर ट्रायम्फ मोटर्स के सांई गिरधर के अनुसार पुष्य नक्षत्र के योग पर वाहनांे की बिक्री मंे नया उत्साह देखने को मिला। सोमवार को ही पूरे प्रदेश में 35 से 40 करोड़ रुपए का कारोबार ऑटोमोबाइल मार्केट में होने का अनुमान है। इस बार दिवाली के दिन भी वाहनों की डिलीवरी लेने के लिए लोगांे ने सोमवार को बुकिंग करवाईा। कुटोंस के राज्य के वितरक राजेश अग्रवाल ने बताया कि बाजार मंे कपड़ों की खरीदारी में तेजी आई है। कंपनियों की ओर से जारी योजनाओं ने भी इसमंे बढ़ावा दिया है। कारोबारियों की राय में रेडीमेड और होम फर्निशिंग के वर्ग में जमकर खरीदारी हो रही है। सोमवार को इस वर्ग मंे लगभग 20 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार हुआ।



ज्वैलर्स के यहां दिनभर भीड़-ज्वैलरी की दुकानों में ग्राहकों की दिनभर भीड़ रही। द्वारकाज के प्रबंध निदेशक केबी गोयल ने बताया कि त्योहार पर नए गहनों के प्रति ग्राहकों का आकर्षण बढ़ा है। कारोबारियों के अनुसार पुष्य नक्षत्र पर प्रदेशभर में लगभग 50 करोड़ रुपए का रत्नाभूषण कारोबार होने का अनुमान है।



शहरी व ग्रामीण इलाकों में भी जोरदार बिक्री : सोमवार को प्रदेश के ग्रामीण और शहरी, दोनांे क्षेत्रों से इलैक्ट्रानिक्स उत्पादों की जोरदार बिक्री के समाचार मिले। ग्रामीण इलाकों में स्लिम टीवी और शहरी में एलसीडी टीवी की विशेष मांग रही। राजस्थान इलैक्ट्रानिक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के भगवान गुप्ता और निर्मल जैन के अनुसार पूरे प्रदेशभर में लगभग 70 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।



प्रॉपर्टी मार्केट में दिखा नया उत्साह : प्रॉपर्टी बाजार मंे भी सोमवार को विशेष उत्साह देखा गया। रियल एस्टेट डवलपर राजेंद्र केडिया के अनुसार ग्राहकों के रुझान ने बाजार के अनुमानों को बदल कर रखा दिया है। अकेले सोमवार को ही पूरे राज्य मंे 100 करोड़ रुपए का अनुमानित कारोबार हुआ।



गणोश मंदिरों में वाहनों की पूजा कराने वालों का तांता : वाहनों की बिक्री सुबह से ही प्रारंभ हो गई थी और वाहन खरीदार पूजा के लिए सीधे गणोश मंदिरों में पहुंच रहे थे। इस कारण शहर के मोती डूंगरी गणोश मंदिर, नहर के गणोश मंदिर, गढ़ गणोश मंदिर सहित सभी गणोश मंदिरों मे वाहनों की पूजा कराने वालों की दिनभर भीड़ रही।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: