Bikaner
नए न्यायालय के दरवाजों पर फिर जड़ा ताला
भास्कर न्यूज Tuesday, October 13, 2009 04:37 [IST]  

बीकानेर. संभागीय स्तर पर हाइकोर्ट बैंच की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत सोमवार को वकीलों ने फिर से नए न्यायालय परिसर के दरवाजों पर फिर से ताला जड़ दिया। आंदोलन को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए संभागीय संघर्ष समिति ने नई रणनीति के तहत अधिवक्ताओं की दस टोलियां बनाई। प्रत्येक टोली में 15-15 अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है, जिसका नेतृत्व एक साथी अधिवक्ता को सौंपा गया है। टोली न. 6 में अधिवक्ताओं ने गणोशाराम चौधरी के नेतृत्व में नए न्यायालय परिसर के मुख्य दरवाजे सहित सभी पांचों दरवाजों पर ताला जड़ दिया।



संघर्ष समिति के संयोजक रामकृष्णदास गुप्ता ने न्यायालय परिसर में धरने पर बैठे वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब, किसान, मजदूर के पास न्याय प्राप्त करने के लिए समुचित साधन नहीं है। उनकी आवाज को वकीलों ने उठाया ताकि उन्हें सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय मिल सके। धरनार्थियों को वरिष्ठ अधिवक्ता अजय प्रकाश भटनागर ने भी संबोधित किया। वहीं दूसरी ओर क्रमिक अनशन पर बैठे एडवोकेट धीरज चौधरी, आनंद बजाज, शरद पुरोहित, जितेन्द्र सुथार, एस.के. थानवी, सुरेश बिस्सा और महेश व्यास का अजय प्रकाश भटनागर ने स्वागत किया।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: