Bhilwara
भीलवाड़ा स्पिनर्स पर ताला
Bhaskar News Tuesday, October 13, 2009 04:43 [IST]  

भीलवाड़ा. वस्त्रनगरी के रूप में भीलवाड़ा को पहचान दिलाने वाली भीलवाड़ा व एलएनजे ग्रुप की पहली स्पिनिंग इकाई भीलवाड़ा स्पिनर्स बंद हो गई है।



कंपनी को वित्तीय वर्ष 2008-09 में 6.46 करोड़ का घाटा हुआ था। लंबे समय से कंपनी व श्रमिकों में विवाद चल रहा था। जुलाई में शेष बचे करीब 350 श्रमिकों का हिसाब करने के बाद जुलाई मंे कंपनी को बंद घोषित कर दिया गया। भीलवाड़ा स्पिनर्स के सीईओ एनके जैन ने बताया कि फर्म बंद होने की सूचना स्टॉक एक्सचेंज व संबंधित विभागों को दे दी गई है।



जैन ने कंपनी की भावी योजना के संदर्भ में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कंपनी की खस्ता हालत वित्तीय वर्ष 2008-09 की रिपोर्ट में सामने आई। वर्ष 2007-08 में जहां कंपनी का टर्न ऑवर 85.01 करोड़ था, वह 08-09 में 52.61 करोड़ रह गया।




कंपनी को वर्ष 07-08 में भी महज 99 लाख का फायदा हुआ था। मांग नहीं होने से उत्पादकता में आई गिरावट के कारण भीलवाड़ा स्पिनर्स के 21 हजार 232 स्पिंडल में इस साल सिर्फ 8 हजार 640 चालू थे, जिन्हें भी जून में बंद कर दिया गया।



उधर, बॉर्ड ऑफ डायरेक्टर ने वित्तीय वर्ष 2008-09 की रिपोर्ट में कंपनी की खस्ता हालात के पीछे घरेलू व विदेशी मार्केट से कमजोर मांग व श्रमिकों के विवाद को कारण बताया। रिपोर्ट में कंपनी ने निवेशकों को भी इस स्थिति का हवाला देते डिवीडेंड व इक्वीटी शेयर देने में असमर्थता जताई।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: