Shekhawati/ Sikar
रास्ता विवाद ने तूल पकड़ा
Bhaskar News Tuesday, October 13, 2009 05:15 [IST]  

तारानगर. गांव बांय में शुक्रवार से रास्ते को लेकर दो पक्षों में चल रहे रास्ते का विवाद सोमवार को भी नहीं सुलझा।




मामले ने रविवार की देर रात्रि से ओर तूल पकड़ गया, जिसके चलते पुलिस व प्रशासन गांव में डेरा डाले हुए हैं तथा जवान गश्त कर रहे हैं। रास्ता विवाद के चौथे दिन गांव के एक पक्ष ने भनीण से बांय, बांय से राजगढ़, भादरा की तरफ से गांव में आने वाले रास्तांे की मुख्य सड़कें तोड़ दी गई।



लोगों ने खाई बनाकर मिट्टी व कंटीली बाड़ कर रास्तों को रोक दिया, जिससे रास्ता पूरे दिन जाम रहा। हालांकि घटना को लेकर उपखंड अधिकारी रामनिवास जाट, तहसीलदार सत्यपालसिंह, विकास अधिकारी सुलतानसिंह बेनीवाल, एसएचओ विक्रांत शर्मा सहित अधिकारियों ने गांव का दौरा किया और ग्रामीणों से वार्ता की। प्रशासन व दोनों पक्षों की करीब पौन घंटे चली वार्ता में भी कोई नतीजा नहीं निकला।



वार्ता के दौरान भी दोनों पक्ष अपनी अपनी मांगों पर अड़े रहे।



विवाद बना प्रशासन केलिए सिरदर्द कब्रिस्तान के बीच से निकलने वाले रास्ते का विवाद प्रशासन के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। प्रकरण के अनुसार कब्रिस्तान के बीच से निकलने वाले रास्ते को लेकर 4 अक्टूबर की रात्रि को निकाली गई दीवार का विवाद सुलझता नजर नहीं आ रहा।



उस दीवार को हटाने के लिए व दूसरे स्थान पर रास्ता देने को लेकर कई वार्ताएं हुई है, लेकिन मामला ज्यांे का त्यों ही पड़ा है। सोमवार की देर शाम 6 बजे तक गांव की अग्रवाल धर्मशाला में पुलिस उप अधीक्षक मुस्तफाअली जैदी, एसएचओ विक्रांत शर्मा ने लोगों से वार्ता कर उन्हें समझाने में लगे हुए थे।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: