Ajmer
रौनक के साथ बढ़ी शिकायतें
Bhaskar News Tuesday, October 13, 2009 05:29 [IST]  

अजमेर . दीपावली का बाजार ज्यों—ज्यों परवान चढ़ रहा है, उपभोक्ता शिकायतें भी बढ़ रही हैं।



सोमवार को सिंथेटिक मावा बिकने की शिकायत पर चिकित्सा विभाग ने केसरगंज स्थित अग्रवाल आइस फैक्ट्री पर छापा मारकर 4 सैंपल लिए। वहीं, मिठाई कम तोलने और अन्य खाद्य सामग्री की थैलियों पर कीमत सहित अन्य जानकारी अंकित नहीं होने पर बाट- माप विभाग ने तीन मामले दर्ज किए।




बाट माप निरीक्षक बृजेश शर्मा ने बताया कि रसद विभाग की टीम के साथ की गई जांच के दौरान पाया गया कि केसरगंज के महेश मिष्ठान भंडार पर उपभोक्ता को 22 ग्राम तथा गोपाल मिष्ठान भंडार पर 15 ग्राम मिठाई कम बेची जा रही है। उधर, शिव एजेंसी जनरल स्टोर पर खाद्य सामग्री की थैलियों पर रेट और अन्य जानकारियां नहीं थीं। तीनों दुकानदारों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।




आइस फैक्ट्री पर छापा




चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के दल ने केसरगंज स्थित अग्रवाल आइस फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री में विभिन्न मावा विक्रेताओं का 600 किलो से अधिक मावा रखा हुआ था। इसमें से 4 सैंपल लिए गए हंैं, जो जांच के लिए भेजे जाएंगे। मावा चिलिंग के लिए फ्रिजों में रखा हुआ था। यह माल कवंडसपुरा स्थित अमर मावा भंडार, आगरा गेट के पास स्थित मुकेश मावा और किशनलाल मावा प्रतिष्ठान का था।



टीम देखती रही



केसरगंज स्थित आइस फैक्ट्री में जिस समय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महकमे की टीम कार्रवाई कर रही थी, उसी समय मावा विक्रेताओं के कारिंदे वाहनों में लाद कर मावा ले जाने में लगे थे। छापामार कार्रवाई के समय काफी मात्रा में फैक्ट्री में मावा उपलब्ध था, लेकिन महकमे की टीम ने केवल चार—पांच बैग ही चैक किए।




कोल्ड स्टोरेज की परमिशन!



चिकित्सा विभाग ने अग्रवाल आइस फैक्ट्री को आइस बनाने का लाइसेंस जारी किया है। इस फैक्ट्री को अनधिकृतरूप से कोल्ड स्टोरेज के रूप में उपयोग में लिया जा रहा है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: