Ajmer
अश्लील एमएमएस कांड में पूर्व कांग्रेस नेत्री गिरफ्तार
Bhaskar News Tuesday, October 13, 2009 06:06 [IST]  

अजमेर. छात्रा का अश्लील एमएमएस बनाकर बांटने के मामले में पुलिस ने सोमवार को कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नायक को साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।



पुलिस ने नायक को न्यायिक मजिस्ट्रेट विक्रमसिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने नायक की ओर से पेश जमानत अर्जी खारिज कर उसे जेल भेजने के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि मुख्य अभियुक्त विक्रम उर्फ विक्की, रवीन्द्र उर्फ रवि और पवन नायक के बयान के आधार पर सोमवार को लक्ष्मी नायक को गिरफ्तार किया गया।




उनके खिलाफ धारा 384 और 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। दूसरी और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में दुराचार और महिला के अश्लील निरूपण की धाराएं जोड़ दी गई हैं। लक्ष्मी नायक की जमानत अर्जी खारिज करते हुए पारित आदेश में अदालत ने कहा कि प्रकरण रुपए की खातिर लड़की को ब्लैकमेल करने से जुड़ा है। अदालत ने लक्ष्मी नायक की जमानत अर्जी खारिज कर दी।




चार अभियुक्त अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने अभियुक्तों से दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। दोनों में अश्लील एमएमएस मिले हैं। गौरतलब है कि मामले में लक्ष्मी नायक की लिप्तता का खुलासा होने के बाद जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटा दिया था।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: