Jodhpur
250 गांवों में आज नहीं होगी जलापूर्ति
भास्कर न्यूज Tuesday, October 13, 2009 07:02 [IST]  

जोधपुर. जलदाय विभाग के कुड़ी हौद पर मुख्य ट्रांसफार्मर जल जाने से मंगलवार को जोधपुर जिले के करीब 250 गांवों के साथ पाली में पाइप लाइन से पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे कुड़ी हौद पर 640 केवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिससे वह बंद हो गया।



जब इसकी जानकारी अधिकारियों को लगी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डिस्कॉम प्रशासन को देकर इसे ठीक करवाने को कहा, लेकिन रात को यह ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो पाया। अब मंगलवार को इस ट्रांसफार्मर को ठीक किया जाएगा। ऐसे में जिले के करीब 250 ग्रामों और सैकड़ों ढाणियों में पेयजल आपूर्ति नहीं होगी।



पाली के लिए पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकेगी। वर्तमान में जोधपुर से पाली के लिए रोजाना करीब 60 से 70 लाख गैलन पानी की सप्लाई की जा रही है। जबकि बिलाड़ा, रोहिट, रणसी गांव, कापरड़ा, डांगियावास, लूणी के लिए यहां से पाइप लाइन से पेयजल सप्लाई की जा रही है। पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी



ञ्चट्रांसफार्मर में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ गई है, जिसे दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उम्मीद है मंगलवार को यह ठीक हो जाएगा और पेयजल आपूर्ति फिर से बहाल हो जाएगी। नेमाराम परिहार, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण, जलदाय विभाग

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: