महाराष्ट्र व हरियाणा में मतदान खत्म
Bhaskar News Tuesday, October 13, 2009 07:09 [IST]  

7532240102
छिटपुट हिंसा के बीच महाराष्ट्र, हरियाणा तथा अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को विधानसभा चुनावों में मध्यम दर्जे से लेकर भारी मतदान हुआ है। इसके साथ ही इन चुनावों में खड़े प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो गया। डाले गए वोटों की गणना 23 अक्टूबर को होगी। कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण समझे जा रहे महाराष्ट्र में मंगलवार को मध्यम दर्जे का मतदान हुआ। इस दौरान राजनीति, फिल्म और उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उधर, नक्सलियों ने गढ़चिरौली जिले के कसानसुर तथा बोंडे में फायरिंग की, जिसमें कोई कोई घायल नहीं हुआ।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्र व राज्य के 1.29 लाख पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। डीजीपी (चुनाव) एएन रॉय के मुताबिक, वारदातों के कारण चुनावी प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई। राज्य में केंद्रीय मंत्री शरद पवार व विलासराव देशमुख, उद्योगपति अनिल अंबानी, शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे, सुपरस्टार शाहरुख खान तथा क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर जैसी हस्तियों ने वोट डाले।

पैसे बांटने का आरोप
 
महाराष्ट्र में मतदाताओं को पैसे देकर आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन के आरोप में कुडाल-मालवण निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना के उम्मीदवार वैभव नाईक को गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। इसी तरह, बांद्रा में मतदाताओं के बीच पैसे बांटने के आरोप में कांग्रेसी विधायक जनार्दन चंदूरकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

हरियाणा: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 65 फीसदी मतदान होने का अनुमान है। इस दौरान हुए संघर्ष में पोलिंग एजेंट ज्योति राम मारा गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह एजेंट कैथल जिले के गुल्हा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार दिल्लू राम तथा स्वतंत्र उम्मीदवार कुलवंत बाजीगर के समर्थकों के बीच हुए झगड़े में मारा गया। अंबाला शहर में एक स्वतंत्र उम्मीदवार तथा शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार के समर्थकों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति घायल हो गया।

अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश में 60 विधानसभा सीटों में से 57 के लिए हुए आमतौर पर शांतिपूर्वक मतदान के दौरान अनुमान के अनुसार 70 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। यहां मुख्यमंत्री दोरजी खांडू तथा कांग्रेस के दो अन्य उम्मीदवार पहले ही तीन सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस राज्य में चार मतदान केंद्रों में छिटपुट उपद्रव और ईवीएम क्षतिग्रस्त करने की खबर मिली है।

महाराष्ट्र में वोट डालने वालीं फिल्मी हस्तियां

शाहरुख खान, पत्नी गौरी,  प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, संजय दत्त, पत्नी मान्यता, जॉन अब्राहम, नगमा, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, करण जौहर, प्रेम चोपड़ा, राहुल बोस।
एक नजर

हरियाणा

सीटें : 90
प्रत्याशी : 1,222
कुल मतदाता : 1,31,13,011
मतदान केंद्र : 13, 524
प्रमुख उम्मीदवार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ओमप्रकाश चौटाला व कुलदीप सिंह बिश्नोई

महाराष्ट्र

सीटें : 288
प्रत्याशी : 3559
कुल मतदाता : 7,58,11,245
मतदान केंद्र : 83,127
प्रमुख उम्मीदवार : राजेंद्र शेखावत, नारायण राणो, पूनम महाजन, अशोक चव्हाण, छगन भुजबल

अरुणाचल प्रदेश

सीटें : 60
प्रत्याशी : 154
कुल मतदाता :  7,32,956
मतदान केंद्र : 2057
प्रमुख उम्मीदवार : जंबेर






 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: