Jodhpur
डिस्कॉम एमडी ने किया निरीक्षण
भास्कर न्यूज Tuesday, October 13, 2009 07:20 [IST]  

जोधपुर. जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक बी.एल.खमेसरा ने सोमवार शाम को शहर में बिजली व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विभिन्न जीएसएस और मार्गो का आकस्मिक निरीक्षण किया।डिस्कॉम एमडी खमेसरा ने शाम करीब सात बजे सरदारपुरा के नवीन जीएसएस का दौरा किया। इस जीएसएस का काम चालू हो गया है। इसलिए यहां पर उन्होंने ट्रांसफार्मर को चालू करवाने के साथ ही लोड व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।



यहां से उम्मेद अस्पताल व मोटर मर्चेट जीएसएस को जाने वाली बिजली सप्लाई की व्यवस्था को भी देखा। इसके बाद वे रिक्तियां भैरूजी चौराहा स्थित जीएसएस गए, जहां पर कुछ देर रुकने के बाद वे सोजतीगेट, नई सड़क होते हुए गिरदीकोट जीएसएस पहुंचे और वहां व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद सीधे जालोरीगेट जीएसएस गए। इसके बाद वे घर निकल गए। इस दौरे में खास बात यह रही कि डिस्कॉम एमडी ने बिजली व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोजतीगेट व नई सड़क का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा।
——चार दिन पूर्व भी किया आकस्मिक निरीक्षण



डिस्कॉम एमडी खमेसरा ने चार दिन पूर्व शुक्रवार को पुराना बिजलीघर का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इससे कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। सोमवार को भी उन्होंने शहर में विभिन्न जगहों का आकस्मिक निरीक्षण कर बिजली व्यवस्थाओं को देखा। इसकी ज्यादातर अधिकारियों व कर्मचारियों को भनक भी नहीं लगी।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: