Jodhpur
गेहूं की एवज में मिले घूसे
भास्कर न्यूज Tuesday, October 13, 2009 07:25 [IST]  

जोधपुर. बासनी क्षेत्र में सोमवार शाम उचित मूल्य की दुकान पर सस्ता गेहूं खरीदने गई एक महिला एवं उसके दो पुत्रों की दुकानदार ने पिटाई कर दी। लहूलुहान बेटे को लेकर महिला शिकायत दर्ज कराने बासनी थाने भी गई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें टरका दिया।



सांगरिया ग्राम पंचायत की कच्ची बस्ती में रहने वाली एपीएल कार्डधारक श्रीमती सुकी देवी तीन—चार दिन से गेहूं लेने खसरा नम्बर सात स्थित उचित मूल्य की दुकान पर जा रही थी, लेकिन उसे बैरंग लौटना पड़ रहा था। सोमवार को भी वह अपने बेटों दाऊलाल व पूसाराम को लेकर वहां गई। वहां पर दुकानदार से उनकी कहासुनी हो गई तो वह दाऊलाल व पूसाराम से मारपीट पर उतर आया। इस दौरान दुकानदार द्वारा घूसे चलाने से दोनों भाइयों के नाक से खून बहने लगा।



बीच—बचाव करने आई उनकी मां को भी दुकानदार ने पीटा। इस संबंध में रिपोर्ट लिखाने मां बेटे थाने गए तो उन्हें यह कहकर टरका दिया गया कि अभी थानेदार जी नहीं हैं, बाद में आना। इस संबंध में बासनी थाने वालों का कहना है कि उनके पास न तो कोई शिकायत लेकर आया न ही कोई मारपीट में घायल हुआ।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: