National
भास्कर के एड को क्रिएटिव इंटरनेशनल अवॉर्ड
Bhaskar News Tuesday, October 13, 2009 08:17 [IST]  

smoking_01नई दिल्ली.  दैनिक भास्कर के लिए पर्पल फोकस एजेंसी द्वारा बनाए गए एंटी स्मोकिंग एड को क्रिएटिव इंटरनेशनल अवॉर्डस से सम्मानित किया गया है। एजेंसी इससे पहले लगातार चार बार यह अवार्ड जीत चुकी है। एजेंसी ने इस साल स्पर्धा में एक प्लेटिनम व दो सिल्वर अवॉर्ड प्राप्त किए हैं।

दैनिक भास्कर के एंटी स्मोकिंग एड को प्लेटिनम अवॉर्ड मिला है, जबकि सिल्वर अवॉर्ड आयशर मोटर्स के मेलर एवं टॉप एन टाउन के लिए बनाए गए एड से प्राप्त हुए। इस विश्व- स्तरीय स्पर्धा में भारत से मात्र चार ही एजेंसीज विजयी रहीं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पर्पल फोकस समिट इंटरनेशनल अवॉर्डस व आईएनएमए अवॉर्डस में भी विजेता रही थी। पर्पल फोकस के डायरेक्टर राहुल वैद्य ने कहा कि क्रिएटिव अवॉर्डस विश्व भर की एजेंसीज द्वारा अपने क्लाइंट्स के लिए किए गए श्रेष्ठ क्रिएटिव कार्यों को एंट्रीज के तौर पर भेजा जाता है।

विश्व-विख्यात एड एजेंसी के प्रोफेशनल्स इन एंट्रीज को जज करके विजेता चुनते हैं। विजेता एंट्रीज फिर क्रिएटिविटी अवॉर्डस एनुअल बुक का हिस्सा बनती है। इस बारे में पर्पल फोकस के नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर विनोद भार्गव ने बताया कि प्लेटिनम सर्वोच्च अवॉर्ड होता है और ये संपूर्ण केटेगरी की सर्वश्रेष्ठ एंट्री को प्रदान किया जाता है।

क्रिएटिव टीम के सदस्य

पर्पल फोकस के प्लेटिनम विजेता एड में एक नवजात शिशु के माध्यम से सिगरेट के हानिकारक प्रभाव को दर्शाया गया था। इसे बनाने वाली टीम में शामिल थे विपिन राठौड़, आरिश नांदेड़कर और अमिता लाहिरी। सिल्वर अवॉर्डस प्राप्त हुए आयशर मोटर्स के लिए बनाए गए बस मेलर बनाने वाली टीम में शामिल थे जीतेंद्र रामपुरिया, आरिश नांदेड़कर, प्रवीन कर्पे व मेघा जैन। वहीं टॉप एन टाउन के लिए बनाए गए सीताफल फ्लेवर एड टीम में शामिल थे मनप्रीत सलूजा व मनोज त्रिवेदी।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: