कोलकाता. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली तृणमूल कांग्रेस के और करीब आते दिख रहे हैं। सौरव ने यहां बनने वाले ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम के आधारशिला समारोह में रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा भेजा गया निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। सौरव 15 अक्टूबर होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
ऐसा पहली बार है जब मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य के करीबी के रूप में पहचाने जाने वाले सौरव मंच पर ममता के साथ दिखाई देंगे। हालांकि सौरव ने रेल मंत्री और उनके बीच समझ बढ़ने की खबरों को बकवास करार दिया है और कहा है कि वह राज्य में होने वाली विकास की गतिविधियों का समर्थन करत रहे हैं। इसलिए वह इस समारोह में शिरकत करेंगे।