पटना. बिहार व झारखंड में नक्सलवादियों ने केंद्र द्वारा उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में 48 घंटे के बंद के दूसरे दिन भी इनका कहर दिखा। लखीसराय जिले के बंशीपुर स्टेशन के कार्यलय में हमले के अलावा मुंगेर में आठ अधिकारियों की अपहरण की खबर आ रही है। इसके अलावा दोनों राज्यों को बंद रखा और जमकर तोड़फोड़ की।
माओवादियों ने बंद के पहले दिन ही एक निजी दूरसंचार कंपनी का सेल्युलर फोन टॉवर उड़ा दिया गया था तथा सड़क व रेल यातायात में बाधा पहुंचाई थी। जो कि आज भी कायम है। नक्सल बहुल जिलों के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा असर दिखा और जीटी रोड पर बहुत कम वाहन चल रहे हैं।
झारखंड में माओवादियों ने कल धनबाद के कोल बेल्ट इंडस्ट्रियल कॉर्ड सेक्शन में रेलवे लाइन को विस्फोटकों से उड़ा दिया। इससे शक्तिपुंज एक्सप्रेस तथा कुछ अन्य स्थानीय ट्रेनें विभिन्न स्थानों पर रुकी रहीं। जबकि गिरिडीह के एसपी रविकांत धान के मुताबिक, सशस्त्र माओवादियों ने गिरिडीह जिले के ईसरी में तीन ट्रकों को आग लगा दी। डुमरी और जीटी रोड को जोड़नेवाले एक पुल को विस्फोटकों से क्षति पहुंचाई।
माओवादियों ने औरंगाबाद जिले के सलैया गांव में रविवार की देर रात सेल्युलर टॉवर को डायनामाइट से उड़ा दिया। सोमवार तड़के चांदा गांव में करीब 15 मीटर सड़क खोद डाली। इससे देव तथा ढीबरा के बीच यातायात बाधित हुआ।
संबंधित खबरें
* नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर में कमांडो तैनाती
* बिहार नक्सल नरसंहार में एसपी निलंबित
* नक्सल पर नजरिया बदलें
* दून से दिल्ली तक का नक्सल-पथ
* नक्सल विरोधी अभियान में इस्तेमाल होंगे हेलीकॉप्टर और सैटेलाइट चित्र
* नक्सल ऑपरेशन और तेज होगा
* नक्सल हिंसा से पीड़ित बच्चे तैयार कर रहे कलश
* हेलीपैड व ग्रेहाउंड फोर्स से शुरू होगा नक्सल विरोधी अभियान
* नक्सल प्रभावित जिलों के लिए 7,400 करोड़ रुपये
* नक्सल समस्या का हल जल्द