Ganga Nagar
कार सवारों ने साथी को गोली मारी
Bhaskar News Wednesday, October 14, 2009 00:15 [IST]  

संगरिया. रतनपुरा के पास मंगलवार अलसुबह पंजाब के दो व्यक्तियों ने अपने ही साथी को गोली मार घायल कर दिया।



घायल व्यक्ति सामुदायिक चिकित्सालय में उपचाराधीन है जबकि मंगलवार देर रात्रि तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में उपचाराधीन पंजाब के गांव बग्गूवाला जिला फिरोजपुर के गुरमेलसिंह (३२) पुत्र सोहनसिंह जट्टसिख ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई।



उसने बताया कि वह, फरीदकोट निवासी जसपालसिंह पुत्र कश्मीरसिंह जट्टसिख, हरदेवसिंह पुत्र जंगीरसिंह रामगढ़िया निवासी भुल्लर पंजाब एवं उसकी पुत्री जीवन ज्योति के साथ एक जिप्सी में सवार होकर सुबह लगभग चार बजे रतनपुरा कैंची पहुंचे। पीछे से एक मारुति कार में सवार दो अपरिचित व्यक्ति उनसे रतनपुरा आकर मिले एवं उनके साथ हनुमानगढ़ की ओर रवाना हो गए।



रतनपुरा से चार किलोमीटर आगे निकलने के बाद जसपालसिंह ने उससे कार चलाने का कहा एवं कार में सवार व्यक्तियों को जिप्सी में बैठाने की बात कही। वह नीचे उतर कर कार चलाने के लिए उन दोनों व्यक्तियों के पास गया तो कार में एक संदिग्ध वस्तु से भरा थैला पड़ा था। उसने उस थैले पर संदेह व्यक्त करते हुए कार चलाने से मना कर दिया।



इस बात को लेकर उसकी जसपाल व हरदेवसिंह के साथ कहासुनी हो गई। जसपाल ने तैश में आकर पिस्तौल व हरदेवसिंह ने बंदूक से उस पर फायर कर दिया। सभी उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। मौके पर मौजूद कुछ व्यक्तियों ने उसे चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: