Ganga Nagar
किसान आज करेंगे राजस्थान फीडर पर कूच
Bhaskar News Wednesday, October 14, 2009 00:16 [IST]  

हनुमानगढ़. साउथ घग्घर कैनाल व खारा सिस्टम की नहरों में जलापूर्ति की मांग को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में किसान राजस्थान फीडर पर कूच करेंगे।



सुबह 11 बजे किसान गांव खारा में एकत्रित होंगे। यहां से राजस्थान फीडर की तरफ कूच करेंगे। सभा के जिला महासचिव प्रो. ओम जांगू ने बताया कि सोमवार को जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में खारा, साबुआना, एफटीपी, एमकेएस, सीडीआर व साउथ घग्घर कैनाल में मंगलवार तक मसीतांवाली हैड पर पौंड लेवल बनाकर जलापूर्ति करने की मांग की गई थी।



सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पौंड लेवल नहीं बनाया, जिससे नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया। जांगू ने बताया कि मसीतांवाली हैड पर 631.2 का पौंड लेवल बनाकर साउथ घग्घर कैनाल व खारा सिस्टम की नहरों में पानी चलाया जा सकता है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: