Danik Bhaskar Logo
| 42 Editions | 10 States

Wednesday, October 14, 2009 01:35 [IST]  

danik bhaskarस्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार

Bhaskar News



Dietपेट भरने के लिए खाना खाने से ज्यादा जरूरी है यह जानना कि इस खाने की आपके शरीर को कितनी आवश्यकता है। खाने के मामले में किसी की नकल के बजाय अपने शरीर की जरूरत के अनुसार संतुलित भोजन लेना जरूरी है। जानिए खान-पान से जुड़ी कुछ जरूरी बातें। इन्हें फॉलो कर आप हैल्दी रह सकती हैं।



1. अपने शरीर की जरूरत को जाने, आप का शरीर कैसे काम करता है। उसी के अनुसार भोजन लें।



2. हैल्दी फूड लें। ताजे फल और सब्जियों को खाने में शामिल करें। जायका बदलने के लिए कभी-कभी केक और चिप्स ले सकते हैं।



3. खाने के लिए बैंठे तो पूरा फोकस खाने पर रखें। खाना धीरे- धीरे चबाकर खाएं और उसके स्वाद को न केवल लें बल्कि महसूस करें। ऐसा महसूस करें कि हर कौर आपको संतुष्टि दे रहा है। ऐसा करने से आप खाने का आनन्द ही नहीं लेंगे बल्कि यह क्रिया आप के शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।



4. वजन कम करने के लिए भूखा रहने से पहले यह जानें कि क्या आप का शरीर इस भूख हड़ताल के लिए तैयार है। खाने से आपके शरीर को जो पोषण मिलता है उससे मैटाबॉलिज्म मजबूत होता है। इससे मिला फैट सामान्य रूप से अपने आप बर्न हो जाता है। अपने मैटाबॉलिज्म को मजबूत करने के लिए आपको सही अनुपात में तीन पौष्टिकता से भरपूर मील और दो स्नैक्स एक दिन में लेना चाहिए।



5. काबरेहाइड्रेट युक्त साबुत अनाज और फल ब्लड शुगर लेवल को सामान्य करता है।



6. इसके बाद आप कभी-कभी तला हुआ भोजन या कुकीज का छोटा हिस्सा खाते हैं तो उपयुक्त पांचों आदतें आपकी मदद करेंगी।



  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
website:
code:
 
select your language:
Hindi Roman Hindi Phonetic English
comment: