Chandigarh
पंजाब यूनिवर्सिटी को मिली 30 करोड़ की ग्रांट
भास्कर न्यूज Wednesday, October 14, 2009 02:00 [IST]  

चंडीगढ़. पीयू को डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से मिलने वाली 30 करोड़ की ग्रांट राशि जारी हो गई है। कुछ महीना पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से पीयू को यह ग्रांट मिलने के संबंध में पत्र मिला था। पीयू को तीन साल में यह राशि खर्च करनी होगी। मौजूदा वित्त वर्ष में पीयू को 10 करोड़ रुपए खर्च करने हैं। यह ग्रांट हासिल करने वाली पीयू देश की तीसरी यूनिवर्सिटी है। पीयू के अलावा हैदराबाद और दिल्ली यूनिवर्सिटी को यह ग्रांट मिली है।



मंजीत गिल को बेस्ट टीचर अवॉर्ड: मोहाली. ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल की वरिष्ठ पंजाबी अध्यापिका मंजीत गिल को लायंस क्लब की ओर से बेस्ट टीचर अवॉर्ड -2009 से सम्मानित किया गया है। ये अवॉर्ड उन्हें क्लब की ओर से वरिष्ठ अकाली नेता अमरीक सिंह मोहाली द्वारा दिया गया। स्कूल प्रिंसिपल रणजीत बेदी ने इसे एक बड़ी उपलब्धि माना है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: