Chandigarh
पीयू में सबको भाया राहुल बाबा का अंदाज
भास्कर न्यूज Wednesday, October 14, 2009 02:03 [IST]  

rचंडीगढ़. राहुल गांधी का अंदाज सबको खूब भाया। एक ओर राहुल के संबोधन में युवाओं के कंधों पर समाज और राष्ट्र की जिम्मेदारियां डालने का अह्वान था तो वहीं शिक्षाविदों से भविष्य में शिक्षा की दिशा तय करने के उपाय जानने में भी राहुल ने संकोच नहीं किया। विद्यार्थियों से मुखातिब होने के बाद पीयू के वीसी समेत दूसरे अधिकारियों के साथ बातचीत में राहुल ने उच्च शिक्षा की दिशा जानने की कोशिश की। राहुल ने पीयू के वीसी से जानना चाहा कि भविष्य में उच्च शिक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए क्या प्रयास होने चाहिए? प्रो. सोबती ने भी राहुल के इस भाव का सम्मान करते हुए उच्च शिक्षा को गरीब आदमी तक पहुंचाने का सुझाव दिया। प्रो. सोबती का सुझाव था कि उच्च शिक्षा को वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप बनाने के साथ समाज के हर वर्ग को रोजागारोन्मुखी उच्च शिक्षा देनी होगी।

आपके बीच आप जैसा बनकर आया हूं

पीयू में युवा ऊर्जा के बीच आने के लिए राहुल का लिबास भी विद्यार्थियों जैसा ही था। मंच पर आते ही राहुल ने विद्यार्थियों से मुखातिब होते हुए कहा कि आपके बीच मैं आप जैसा ही बनकर आया हूं। आज मैंने आपकी ही तरह शर्ट और जीन्स पहनी है। पीयू में राहुल के आने का ज्यादा क्रेज छात्राओं में था। कार्यक्रम एनएसयूआई का था लेकिन आम छात्राएं भी राहुल को देखने के लिए एक बजे से ही जिमनेजियम हॉल में बैठ चुकी थीं। हालांकि कार्यक्रम का समय एक बजे रखा गया था लेकिन राहुल चार बजकर 32 मिनट पर पीयू पहुंचे। फिर भी छात्राएं डटी रहीं।

मैन्यू में था केक और बिस्किट

राहुल के लिए रखी गई टी पार्टी बिलकुल सादा थी। इसमें बस चाय के साथ केक और बिस्किट रखे गए थे। पार्टी में राहुल और वीसी सोबती के अलावा सिर्फ आठ लोग शामिल थे।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: