नई दिल्ली. एयर इंडिया के विमान में छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी कैप्टन रणवीर अरोड़ा और फस्र्ट ऑफिसर आदित्य चोपड़ा को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सत्येंद गर्ग ने बताया कि दोनों को एक होस्टेस की शिकायत के आधार पर पकड़ा गया था। गौरतलब है कि यह घटना 3 अक्टूबर को दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या आईसी-884 में घटी थी।