बिग बॉस के प्रतियोगी कमाल खान और बख्तियार को जेल की सजा सुनाई गई है, ये सजा उन्हें किस जुर्म के लिए सुनाई गई है और किसने सुनाई है ये जल्दी ही सबके सामने होगा। वैसे ये तो सभी को पता है कि सजा बिग बॉस ने सुनाई है। कमाल खान पिछले दिनों क्लॉडिया के साथ अपने प्रेम के इजहार को लेकर बिग बॉस के घर में चर्चा में आ गए थे। माना जा रहा है कि उनकी हरकतों के चलते ही उन्हें जेल भेजा गया है। वहीं बख्तियार का आखिर क्या जुर्म है जो उसे जेल भेजा गया..। इन सब सवालों का जवाब जल्दी ही मिल जाएगा। भास्कर डॉट कॉम पहले भी बता चुका था कि बिग बॉस के घर में एक जेल होगा और गलती करने वालों को होगी सजा भी।
संबंधित खबरें
* हेलीकॉप्टर से जाएंगे बिग बॉस के घर
* मेरे साथ बिग बॉस में भेदभाव हुआ: जया सावंत
* तो बिग बॉस के घर में बोलो ओम....
* राखी की मां बिग बॉस से बाहर
* बिग बॉस ने मेरी गरीब अनपढ़ मां को मोहरा बनाया
* और बिग बॉस के सामने रो पड़ी शमिता
* अगर मेरी मां को कुछ हुआ तो बिग बॉस को.....
* क्लॉडिया ILU नहीं कहेगी तो खाना नहीं खाऊंगा
* बिग बॉस में जाने वालों को हो सकती है जेल.....