चंडीगढ़. भारत के एकमात्र इंटरनेशनल ग्रेड वन हॉकी अंपायर सतेंद्र शर्मा को फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी ने चीन में होने वाले चाइनीज नेशनल गेम्स में अंपायरिंग की जिम्मेदारी सौंपी हैं। यह गेम्स 17 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में कार्यरत सतेंद्र इसके बाद 7 नवंबर से 16 नवंबर तक न्यूजीलैंड मे होने वाले वर्ल्ड कप हॉकी क्वालिफाइंग मुकाबलों में भी अंपायरिंग करेंगे। अब तक 99 मैचों में अपांयरिंग कर चुके सतेंद्र वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग में अंपायरिंग कर अपना सौवां मैच पूरा करेंगे। इसके साथ वे गोल्डन व्हिसल के हकदार बना जाएंगे। गोल्डन व्हिसल पाने वाले वे पहले भारतीय हॉकी अंपायर होंगे।