फिजिशियन डॉ. धीरज शुक्ला के अनुसार स्वाइन फ्लू, वायरल, खांसी, सर्दी-जुकाम और वायरस से फैलने वाली सभी बीमारियां हाथ न धोने से ज्यादा फैल सकती हैं। बेहतर है यदि इन बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति या इनके पास रहने वाला व्यक्ति खाने से पहले यदि हाथ धो ले तो यह बीमारियां 30 प्रतिशत तक फैलने से रोकी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि हाथ धोना हाइजीन एटीकेट्स में शामिल है, लेकिन लोग कई बार खाना खाने से पहले और घर में आने के बाद हाथ धोना भूल जाते हैं, जिससे बीमारियों को फैलने का मौका मिल जाता है। क्या करें - घर आने के बाद सबसे पहले साबुन से हाथ धोएं। - बीमार व्यक्ति से मिलने या हाथ मिलाने के बाद हाथ धोएं। - खाना खाने से पहले हाथ धोएं।
खाने से पहले हाथ धोने मात्र से ही व्यक्ति कई बीमारियों से मुक्त रह सकता है। इसी संदेश को प्रवाहित करने के लिए यूएन जनरल एसेंबली ने 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे घोषित किया है। इस बात का महत्व समझते हुए भारत सरकार ने भी टीवी और रेडियो पर विज्ञापनों द्वारा इसे प्रमोट करना शुरू कर दिया है।