Lifestyle
लाइट कलर्स रखते है घर को खुशहाल
Bhaskar News Thursday, October 15, 2009 02:01 [IST]  

lifestyleफैस्टिव सीजन शुरू होते ही रंग-रोगन का काम हर दूसरे घर में शुरू हो जाता है या होने वाला है। समय के अनुसार लोग घर में होने वाले रंगों को लेकर काफी अवेयर हो गए हैं क्योंकि रंग सबके व्यक्तित्व पर एक गहरा असर डालते हैं। इसके लिए लोग विशेषज्ञों की सलाह भी लेने लगे हैं। ताकि घर सुंदर दिखने के साथ-साथ जीवन को भी खुशहाल बनाए।

रंग देते हैं खुशनुमा माहौल

विशेषज्ञों के अनुसार रंग-रोगन के लिए रंगों का चुनाव करते वक्त बहुत एहतियात बरतने की जरूरत है क्योंकि गलत रंग आपके मूड पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि बैडरूम की दीवारों पर कभी भी गहरा रंग नहीं करवाना चाहिए क्योंकि गहरा रंग दिमाग पर दुष्प्रभाव डालता है और व्यक्ति को आराम नहीं मिल पाता है। अगर सीलिंग में पीओपी का काम हो और नक्काशी हो, तो उसमें मल्टीकलर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे कमरे को न केवल डिजाइनर लुक मिलता है बल्कि यह रंग खुशनुमा माहौल भी पैदा करते हैं।

कॉम्बीनेशन हो सुकुन देने वाला

अगर आप कॉम्बीनेशन यूज कर रहे हैं तो उसमें भी लाइट कलर्स का ही चुनाव करना अच्छा रहता है। पेस्टल कलर्स से पूरे घर का माहौल बहुत ही सुकून देने वाला हो जाता है। इस वक्त चूंकि कॉम्बीनेशन का कॉन्सेप्ट चल रहा है इसलिए उसमें भी लाइट कलर्स का इंतजाम किया जा सकता है। इस वक्त लाइट येलो के साथ लाइट ग्रीन का चलन है। तीन दीवारों पर लाइट येलो और एक दीवार पर लाइट ग्रीन बहुत ही खूबसूरत लगता है। जिन लोगों को गहरे रंगों का शौक है, वे एक दीवार पर ऑरेंज या चैरी भी करवा सकते है।

लोगों में भी लाइट कलर्स की डिमांड

इंटीरियर डेकोरेटर उर्वशी सिंह बताती हैं कि अक्सर लोग अपनी पसंद में लाइट कलर्स का ही जिक्र करते हैं। बहुत कम लोग गहरे रंगों की चाह रखते हैं। ज्यादातर लोग इस बात को समझते हैं कि हल्के रंग उन्हें सुकून दे सकते हैं।

फेंगशुई में भी है रंगों का महत्व

फेंगशुई स्पेशलिस्ट्स के अनुसार घर में रंग करवाते वक्त उनका चुनाव सही ढंग से होना चाहिए। उन्होंने बताया कि बैडरूम में बेबी पिंक, पीच, लाइट यलो आदि रंग सही रहते हैं क्योंकि यह रंग न केवल व्यक्ति का मूड अच्छा करते हैं बल्कि उसे पॉजीटिव एनर्जी भी प्रदान करते हैं। वहीं ड्राइंगरूम के लिए गोल्डन येलो, ऑर्किड वाइट, वनीला वाइट, सेल्डम ग्रीन आदि रंग उपयुक्त रहते हैं। यह रंग घर को ही नहीं बल्कि वहां रहने वालों को भी फ्रेश एनर्जी प्रदान करते हैं। बच्चों के कमरे में ब्लू के शेड, ऑरेंज, पर्पल आदि ब्राइट रंग अच्छे लगते हैं तो बुजुर्र्गो के कमरे के लिए बार्ली या ऑर्किड वाइट आदि रंग अच्छे रहते हैं।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: