Lifestyle
पारंपरिक परिधानों के नए अंदाज
Bhaskar News Friday, October 16, 2009 01:56 [IST]  

Lifestyleदीपावली में शहर की महिलाएं और युवतियां पारंपरिक के साथ ही स्टाइलिश लुक भी चाहती हैं। परिधानों को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि वो बहुत ट्रेंडी दिखें। लहंगे एक बार फिर फैशन में हैं लेकिन फिश कट और इंडो-वेस्टर्न के अलावा नए स्टाइल में डिजाइन हो रहे हैं जिसमें घुटने तक फिट और घुटने से नीचे ढेर सारी कलियों का इस्तेमाल हो रहा है। हैवी वर्क के बजाय स्टोन और कुंदन वर्क पसंद किए जा रहे हैं और गोटापत्ती भी ड्रेस की खूबसूरती को बढ़ा रही है।

कलर कॉम्बिनेशन पर खास ध्यानलहंगे की डिजाइन में कलर कॉम्बिनेशन पर खास ध्यान दिया जा रहा है। कई सारे रंगों को मिलाकर ड्रेस तैयार की जा रही है। फैशन डिजाइनर रेणु भार्गव ने बताया स्टोंस और गोटापत्ती ड्रेसेस की खूबसूरती और बढ़ा रहे हैं। इन ड्रेसेस के साथ एथनिक ज्वेलरी ही पसंद की जा रही है। पर्ल और ब्राइड शेड में डार्क कलर का प्रयोग हो रहा है। साथ ही ट्रेडिशनल और मॉडर्न का फ्यूजन तैयार किया जा रहा है। ब्लाउज हैवी और लहंगे सिंपल डिजाइन किए जा रहे हैं। दुपट्टे में सिर्फ बॉर्डर पसंद की जा रही है।

फिटिंग के बजाय कट- फैशन डिजाइनर सीमा स्याल ने बताया चूड़ीदार और कुर्ता बहुत पसंद किया जा रहा है और दुपट्टा आउट हो चुका है। फैशन को फैशन की तरह न अपनाकर सबसे पहले कंफर्ट लेवल पर ध्यान दिया जा रहा है। वर्क के बजाय स्टाइल ज्यादा इन है। वर्क स्टोन और लोट का काम ज्यादा हो रहा है। फिटिंग के बजाय कट पर खास ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे डिजाइन तैयार किए जा रहे हैं जो पर्सनालिटी को सूट करें। त्योहार को ध्यान में रखते हुए इवनिंग गाउन तैयार किए जा रहे हैं। वर्क और स्टाइल को मिक्स एंड मैच करके पहना जा रहा है। महिलाएं पुरानी साड़ी को निकालर उसके वर्क को ट्रांसफर करवाने में रुचि ले रही हैं। मेहरून, ग्रीन, कॉपर और ब्राइड शेड इन हैं। रिसेशन के टाइम में ये अच्छा ऑप्शन भी है।

वेलवेट और नेट का दिखेगा कॉम्बिनेशन- इस बार वेलवेट और नेट सबसे खास होगा। फैशन डिजाइनर निक्की जैसवानी ने बताया ट्रेडिशनल इंडो-वेस्टर्न कुर्ते शिफॉन और जॉर्जट में तैयार हो रहे हैं। स्ट्रेट फिट और ए-लाइन पैटर्न सबकी पसंद है। स्टोन वर्क में ट्रेडिशनल कलर जैसे मेहरून, ग्रीन और ब्लेक ट्रेंड में है। अनारकली पैटर्न की कुर्तियां और सूट पसंद किए जा रहे हैं। लहंगे के साथ हैवी दुपट्टे अच्छा लुक देते हैं। सूट और शिमर वाली कुर्तियों के साथ शॉट गाउन भी बहुत अट्रेक्टिव लुक दे रहे हैं।

कलियों वाले लहंगे होंगे विशेष- फैशन डिजाइनर रत्ना एम.जे. ने बताया इस बार नेट का बहुत प्रयोग हो रहा है। नेट पर वेलवेट एम्ब्राइडरी फ्लॉवर पसंद किए जा रहे हैं। ट्रेडिशनल साड़ी, लहंगे और कुर्ते तो सबकी पहली पसंद है। दो कलर में डाई की हुई साड़ी और कंट्रास्ट कलर में वेलवेट ब्लाउज के साथ अस्तीन पर बॉर्डर एक नया लुक देगी। फिशकट और ए-लाइन लहंगे के बजाय कलियों वाले लहंगे डिजाइन किए जा रहे हैं। इसमें अलग-अलग कलियां डाली जा रही हैं। घुटने से ऊपर तक टाइट और नीचे पूरी खुली हुई कलियों से लहंगा अट्रेक्टिव बनाया जा रहा है। लाइट ब्लू, पिच, टरकोज ग्रीन में मेहरून, ओरेंज या रेड कलर का टच दिया जा रहा है। सिंपल कुर्तियों पर हैवी चूड़ीदार तैयार हो रहा है। बंधेज फिर से फैशन में है इसलिए प्लेन के साथ बंधेज को ट्राय कर सकते हैं। सिंपल साड़ी के बजाय डिफरेंट ड्रेप वाली साड़ी देखने को मिलेगी। लहंगे के साथ तीन मीटर का दुपट्टा लेकर उसे स्टाइलिश तरीके से ड्रेप कर सक ते हैं।



  Bookmark and Share
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: