Lifestyle
उत्सव के उल्लास के साथ दमकेगा रूप
Bhaskar News Friday, October 16, 2009 02:05 [IST]  

Make upआज रूप चौदस है..दीपावली पर एक दिन पहले महिलाएं अपने रूप को फाइनल टच देने और रूप निखारने के लिए तैयार हैं। मार्केट में उनके लिए विभिन्न प्रकार के रेडीमेड उबटन उपलब्ध हैं। पार्लर में भी फैशियल के साथ उबटन पैक फ्री दिया जा रहा है। इस बार फेस्टिवल में केसर सोप की काफी डिमांड है। इसकी कीमत 150 रुपए है। इसके अलावा कई अन्य तरीकों का उपयोग करके भी रूप को चांद सा दमकाया जा सकता है।



ब्यूटी एक्सपर्ट्स श्रुति वाजपेयी कहती हैं कि चंदन, शहद, हल्दी, बेसन, कच्च दूध, खसखस, नीबू को मिलाकर घर में ही उबटन बनाया जा सकता है। यह उबटन कभी भी किसी भी मौसम में प्रयोग किया जा सकता है।



यह त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता है। वे बताती हैं दीपावली के एक दिन पहले यह परंपरा रही है कि महिलाएं सुबह जल्दी उठकर अपने रूप को निखारने के लिए तरह-तरह के प्रयोग करती है। ऐसे में हल्दी सर्वोत्तम एंटीसेप्टिक है। दही व शहद त्वचा को नमी व चमक प्रदान करता है। इसी प्रकार नीबू प्राकृतिक क्लींजर का काम करता है वहीं कच्च दूध त्वचा का रंग निखारता है। बेसन व खसखस डेड स्किन को निकाल देता है। इसलिए इसे सदाबहार उबटन कहते हैं।



इनका रखें ध्यान
एक ब्यूटी एक्सपर्ट के मुताबिक उबटन का उपयोग सभी करते हैं लेकिन सही तरीका नहीं पता होता है। उबटन या पैक लगाते समय ये सावधानियां अपनाना चाहिए।
1. उबटन या फैस पैक लगाते समय हमेशा हलके हाथ का प्रयोग करना चाहिए।
2. पेस्ट में हमेशा मलाई, तेल जरूर मिलाएं।
3. अगर मुंह धोने के बाद चेहरा लाल हो तो या जलन करें तो स्रिटीजिन, सेटजेल टेबलेट का प्रयोग करें।
4. उबटन या पैक लगाने के बाद एक दिन तक साबुन का प्रयोग बिलकुल न करें।
5. जलन होने पर खीरे का गूदा या बर्फ से मालिश करें।



कुछ खास टिप्स
1. ऑयली त्वचा के लिए- मुलतानी मिट्टी, पोदीना व मैथीदाना पावडर को गुलाबजल में मिलाकर चेहरे पर १क् मिनट तक लगाकर छोड़ दे। यह ऑइल कंट्रोल के साथ ही बढ़िया एंस्ट्राजेंट का भी काम करता है और तैलीय त्वचा में कसावट
लाता है।
2. शुष्क त्वचा के लिए- मसूर दाल, चिरौंजी, मिल्क और हल्दी पावडर को थोड़े से दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर १क् मिनट तक लगाकर रखें। ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिए। त्वचा मुलायम व चमकदार बनेगी।
3. धूप में झुलसी त्वचा के लिए- ज्वार का आटा, तुलसी पावडर, तरबूज के बीज का पावडर (बीज न हो तो रस) को दही में मिलाएं और चेहरे, गर्दन और बांहों पर इस पैक को २क् मिनट तक लगाकर रखें। ठंडे पानी से धो लें। धूप में झुलसी त्वचा की रंगत लौट आएगी।
4. मुंहासे से मुक्ति- चंदन पावडर, नीम व तुलसी पावडर को गुलाबजल में मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर १क् मिनट लगाकर ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इस पैक का प्रयोग करके मुंहासों से छुटकारा पाया जा सकता है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: