लुभावना ईरान
Bhaskar news Friday, October 16, 2009 06:05 [IST]  

iRANशुरुआत
इस देश में घूमने के लिए ढेरों जगह हैं। यह एक ऐसा देश है जहां सबके लिए कुछ न कुछ है। कला प्रेमियों से लेकर संस्कृति में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह काफी कुछ समेटे है। यहां आकर आपको ईरान की संस्कृति और संपदा को जानने का मौका मिलता है। एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहां स्कीइंग, ट्रैकिंग या रॉक क्लाइंबिंग के भी मौके हैं। फिर भी यहां कुछ देखने लायक प्रसिद्ध स्थान हैं।



इसफहान
द्य जागरोस पहाड़ी की तलहटी में बसे इसफहान शहर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पास ही बह रही ज्यांदेह नदी का भी योगदान है। शायद इसी की बदौलत यहां वर्षभर अच्छा मौसम बना रहता है।
यहां का आर्किटेक्चर पर्यटकों के लिए मुख्य
आकर्षण है। दुनिया के चंद शानदार शहरों में से एक का इतिहास भी काफी रोचक है। पुरानी मस्जिदें, इमाम और शेख लोतफुल्ला मस्जिद भी देखने लायक है। इसफहान अपने चौराहों, महलों, गार्डन और पत्थर के पुलों के
लिए मशहूर है। ईरान की ट्रिप का यह सबसे ज्यादा दर्शनीय स्थल है।



उत्तरी ईरान
उत्तरी ईरान को शोमल भी कहते हैं, यह यहां के लोगों का पसदीदा शहर है। यहां मजनदरन और गिलन दो राज्य हैं। ये जंगलों, पहाड़ों और कैस्पियन समुद्र के एक हिस्से से सटे हुए हैं। ज्ञात हो कि कैस्पियन समुद्र दुनिया की सबसे बड़ी झील के तौर पर भी विख्यात है, जिसकी गहराई 170 मीटर है। इसी तरह पर्सपोलिस देखना आपके लिए सपना पूरा होने जैसा अनुभव हो सकता है। इसे तकरीबन ढाई हजार वर्ष पहले राजा सायरस ने खोजा था। तो फिर क्या तय किया, आप ईरान जा रहे हैं ना।



किश आयलैंड
पर्शियन गल्फ के उत्तर-पूर्व में बसा किश आयलैंड यहां की चंद खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां के बीच बेहद खूबसूरत हैं और धूप में चांदी की तरह चमकते हैं। स्विमिंग, जॉगिंग, बोट राइडिंग, स्कूबा डाइविंग और स्नोर्कलिंग यहां की जा सकती है। किश समर सिनेमा में कसंर्ट्स भी आयोजित किए जाते हैं। किश एक्वेरियम, पर्ल कल्चरिंग व डेवलपमेंट सेंटर यहां का मुख्य आकर्षण है। पर्शियन गल्फ के पानी की खूबसूरती को हेलीकॉप्टर से देखने के भी इंतजाम है।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: