Ludhiana
गरीब रथ को रेगुलर करने की मांग
Bhaskar News Friday, October 16, 2009 06:41 [IST]  

लुधियाना. राज्य के जेल मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया ने मांग कि है कि श्री हजूर साहिब नादेड़ में चल रहे गुरता गद्दी दिवस को ध्यान में रखते हुए सिखों की मांग पर रेलवे ने अमृतसर और चंडीगढ़ से नादेड़ साहिब के जो गरीब रथ और सुपर फास्ट गाड़ी चलाई है, उसे रेगुलर किया जाए और गाड़ी बठिंडा से चलाई जाए।



उन्होंने कहा कि इन गाड़ियों के चलने से श्रद्धालुओं में बहुत उत्साह है। गाड़ी निरंतर चलाने से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वे पिछले दिनों नादेड़ साहिब गए थे और वहां भी रेल विभाग से इन गाड़ियों को चलाने की मांग की गई थी। इस मौके पर राजा सिंह, जगदेव सिंह गोहलवाड़िया,मनजीत सिंह गरचा भी मौजूद थे।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: