लुधियाना. लुधियाना संक्रांति मंडल की एक बैठक संक्रांति मंडल के प्रधान प्रवीन जैन के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संक्रांति मंडल के लगभग सभी सदस्यों शामिल हुए। संक्रांति मंडल के प्रधान प्रवीन जैन तथा संयोजक धनराज जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि दीपावली के शुभ दिन संक्रांति का संयोग होने से गुरु भक्तों को जैनाचार्य विजय नित्यानंद सूरीश्वर के मुखारविंद से संक्रांति सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
उन्होने बताया कि चूंकि आचार्य जी दीपावली से तीन दिन तक मौनपूर्वक जप साधना करते है। इस दौरान भक्तों को उनके दर्शनों से वंचित रहना पड़ता है। परंतु इस बार संक्रांति दीपावली के दिन होने के कारण आचार्य जी रूप नगर दिल्ली में अपने मुखारविंद से संक्रांति नाम सुनाएंगे।
उन्होने बताया कि तपस्वी आचार्य बसंत सूरि भी सकल श्री संघ को दर्शन देंगे। महाराज के मुखारविंद से संक्रांति नाम सुनने के लिए संक्रांति मंडल अपने समस्त सदस्यों सहित गुरु चरणों में अपनी उपस्थिति लगावाएगा। बैठक के दौरान राज कुमार जैन, जोगिंदर जैन, रमेश जैन, वरिंदर जैन, नरेश जैन, दविंद्र जैन, कमल जैन, अदीश जैन, राजेंद्र जैन मौजूद थे।