चंडीगढ़. गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर—26 ने इंटर स्कूल और ओपन स्कूल खेल प्रतियोगिता के डॉजबॉल इवेंट में शानदार खेल दिखाते हुए ओवर ऑल ट्रॉफी अपने नाम की। बॉयड टीम ने (अंडर—14 और 17 वर्ष से कम आयु) वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्र्वण पदक पर कब्जा जमाया।
गल्र्स वर्ग में भी स्कूल की खिलाड़ियों ने 14 वर्ष और 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में बेहतरीन खेल दिख्राया और रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा बॉयज 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में स्कूल के खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किया।
ओपन स्कूल डॉजबॉल प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में बॉयज और गल्र्स टीम ने स्र्वण पदक पर कब्जा जमाया। स्कूल की प्रिसिंपल रजनी गर्ग ने खिलाड़ियों को इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी।