Chandigarh
20 हजार घरों में लगेंगे पानी के नए मीटर
राजबीर सिंह राणा Monday, October 19, 2009 01:39 [IST]  

चंडीगढ़. सरकारी घरों, ईडब्ल्यूएस व पुनर्वास कॉलोनियों समेत नौ गांवों में नगर निगम 20 हजार पानी के मीटर लगाएगा। इनके लिए जल्द ही टेंडर दिया जाएगा। इससे पहले सोसाइटियों और नए घरों में 18 हजार मीटर लगाने का टेंडर आवंटित हो चुका है।



तो रुकेगी पानी की बर्बादी : नगर निगम के पब्लिक हेल्थ विभाग के मुताबिक डोमेस्टिक एवं कमर्शियल जलापूर्ति के 1.38 लाख कनेक्शन हैं। 20 हजार घरों में मीटर नहीं हैं। सेक्टरों के 13 टाइप घरों, ईडब्ल्यूएस और पुनर्वास कॉलोनियों एवं गांवों में मीटर लगाए जाने हैं। मीटर के अभाव में फ्लैट रेट से बिलिंग की जा रही है। 12 घंटे पानी बहाने वालों से भी 100 रुपये महीना वसूल किया जा रहा है। पानी की बर्बादी रोकने के लिए ही मीटर लगाने का फैसला किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मीटर लगाने से पानी के बिल सही आएंगे। जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूअल मिशन का मकसद भी पूरा हो जाएगा। मिशन ने 100 फीसदी मीटरिंग की हिदायत दी है।



स्टॉक में मीटर खत्म : नगर निगम के स्टॉक में पानी के मीटर खत्म हो गए हैं। इस वजह से खराब मीटर नहीं बदले जा रहे। सेक्टर-19 डी और सेक्टर—29ए के लोगों का कहना है कि कई महीनों से मीटर खराब हैं। एसडीओ मीटर नहीं बदला रहे। चीफ इंजीनियर एसके बंसल का कहना है कि नए मीटर जल्द आएंगे पर स्टॉक में कुछ मीटर तो होते हैं।



मेयर को आपत्ति : मेयर कमलेश ने ईडब्ल्यूएस और पुनर्वास कॉलोनियों मंे एक करोड़ रुपये की लागत से पानी के नए मीटर लगाने पर आपत्ति की है। उन्होंने कहा है कि नए मीटर लगाने से पहले पहली और दूसरी मंजिलों तक पानी के पर्याप्त प्रेशर का इंतजाम किया जाए।

 
 


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: