मोहाली. मोहाली को चंडीगढ़ से जोड़ने वाली एक सड़क पर काम शुरू कर दिया है। गमाडा ने इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र लिखा था। फेज—1 से पलसौरा (सीआरपीएफ चेक पोस्ट) तक सड़क ठीक की जा रही है। काम पूरा होने के बाद लोगों को चंडीगढ़ आने में आसानी होगी। फर्नीचर मार्केट मार्ग पर भी यातायात का दबाव कम होगा।
गमाडा ने चंडीगढ़ प्रशासन से सिटी सेंटर (सेक्टर—62) से बुडैल जेल के पास वाली सड़क को भी ठीक कराने की मांग की है। यह सड़क पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास से गुजरती है। इस सड़क के बनने से वाईपीएस चौक मार्ग और पीसीए स्टेडियम मार्ग पर यातायात का दबाव कम हो सकेगा।
इस हाईवे पर खतरे हजार
मोरिंडा. नेशनल हाईवे—95 पर खतरे हजार हैं। निगाह चूकी तो गए काम से। हाथ—पांव की सलामती चाहते हैं तो संभल कर चलें। यहां गड्ढ़ों को भरने के लिए काम शुरू किया गया था। इनमें सिर्फ पत्थर और मिट्टी डालकर काम की इतिश्री कर ली गई है। इस वजह से वाहन चालकों को दिक्कत होती है। धूल उड़ने से दुकानदार परेशान होते हैं। यहां प्रीमिक्स डाली जानी है। हाईवे की दशा न सुधरने का खामियाजा दोपहिया वाहन चालकों को उठाना पड़ता है। अकसर वाहन फिसलने से मुसाफिर हाथ पांव तुड़वा बैठते हैं।










